{"_id":"5966061c4f1c1b1a1d8b45b8","slug":"61499858460-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सक्यिरिटी इंचार्ज समेत दो के खिलाफ हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सक्यिरिटी इंचार्ज समेत दो के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
Updated Wed, 12 Jul 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। खंभारखेड़ा स्थित बजाज हिंदुस्थान लिमिटेड के पॉवर प्लांट में मंगलवार की शाम सुरक्षा गार्ड संजय यादव की गोली लगने से हुई मौत के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को सुरक्षा इंचार्ज प्रमोद सिंह और सुरक्षा गार्ड अमर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। हत्याकांड के दूसरे दिन भी पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव बरैयापुरवा निवासी संजय यादव एक प्राइवेट सुरक्षा एजेंसी में गार्ड था। वह बजाज हिंदुस्थान लिमिटेड के पॉवर प्लांट में तैनात था। मंगलवार की शाम ड्यूटी के दौरान साथी सुरक्षा गार्ड अमर सिंह से किसी बीत को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि अमर सिंह ने रायफल से उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता रामस्वरूप की ओर से सिक्योरिटी इंचार्ज प्रमोद सिंह और सुरक्षा गार्ड गनमैन अमर सिंह ( दोनों के नाम-पता अज्ञात) के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतक के पिता रामस्वरूप ने बताया कि करीब चार साल से पुत्र संजय खंभारभेड़ा स्थित बजाज के पॉवर प्लांट में सुरक्षाकर्मी था। दो महीने पहले सिक्योरिटी इंचार्ज प्रमोद सिंह और गनमैन अमर सिंह से उसकी कहासुनी हो गई थी। इस पर आरोपी दोनों गार्डों ने पुत्र को जान से मार देने की धमकी दी थी। उनका आरोप है कि जिस समय घटना हुई उस समय संजय की मेन गेट पर ड्यूटी थी। प्रमोद सिंह ने सिक्योरिटी चेंबर से पुत्र को बुलाया। उसके पहुंचते ही प्रमोद सिंह के कहने पर अमर सिंह ने रायफल से संजय को गोली मार दी। इधर पुलिस दूसरे दिन भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
00000000
तहरीर मिलने के 15 घंटे बाद लिखी गई रिपोर्ट
मृतक सुरक्षा गार्ड संजय यादव के बड़े भाई रामू ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वह अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे लखीमपुर पहुंचे। जिला अस्पताल के बाद रात करीब 10 बजे सदर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने सिक्योरिटी इंचार्ज का नाम तहरीर में शामिल होने के कारण रात में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बुधवार की सुबह भी पुलिस ने नाम हटाने का दबाव बनाया, लेकिन जब नाम हटाने से मना किया गया तो पुलिस ने बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे रिपोर्ट दर्ज की और उसे तहरीर दी।
विज्ञापन
00000000000