{"_id":"5c82a892bdec221448558630","slug":"51552066706-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में गन्ना बेचने की बात पर हुआ विवाद, ग्रामीण को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेपाल में गन्ना बेचने की बात पर हुआ विवाद, ग्रामीण को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्णानगर। किसान सहकारी चीनी मिल से सर्वे न होने के कारण नेपाल के सीमावर्ती गांवों के किसान अपना गन्ना नेपाल ले जाने को विवश हैं। इसी में एक ग्रामीण ने हाईकोर्ट का हवाला देकर गन्ना बेचने से मना किया तो उसकी कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद पीड़ित ने थाना हजारा पुलिस को तहरीर दी है। जिसपर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि थाना क्षेत्र के समीप भारत-नेपाल के सीमावर्ती गांव टाटरगंज, आजादनगर, कंबोजनगर, टिल्ला नंबर चार, राघवपुरी, बाजार घाट के किसानों द्वारा बोए गए गन्ने का इस बार संपूर्णानगर चीनी ने मिल सर्वे नहीं कराया था। जिससे उनके सट्टे बंद हो गए हैं। इससे परेशान किसान बोए हुए गन्ने को काटकर नेपाल ले जाने को मजबूर हैं। इसको लेकर पीलीभीत के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गुरदयाल सिंह ने हाईकोर्ट इलाहाबाद में वाद दायर किया है। जिसमें संपूर्णानगर के मुख्य गन्ना अधिकारी व पीलीभीत के तत्कालीन डीएम, वन विभाग को तलब किया जा चुका है। सट्टा न बनने से परेशान किसान नेपाल गन्ना ले जाने को मजबूर हैं। जिसपर आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहती है। इसी में किसान बलविंदर सिंह ने हाईकोर्ट का हवाला देकर गन्ना बेचने से मना किया। जिसके बाद आरोप है कि विपक्षी कई लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में थाना हजारा पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।