फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ट्रक में फंसी बाइक सहित घिसटते चले गए चाचा-भतीजा, मौत

ट्रक में फंसी बाइक सहित घिसटते चले गए चाचा-भतीजा, मौत

Fri, 01 Feb 2019 10:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
ट्रक में फंसी बाइक सहित घिसटते चले गए चाचा-भतीजा, मौत

विज्ञापन
जंगबहादुरगंज (लखीमपुर खीरी)। मोहम्मदी-जंगबहादुरगंज मार्ग पर पसगवां कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार हरदोई जिले के कोतवाली मझिला के गांव वरी निवासी चाचा और उनके भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव घरवालों को सौंप दिए हैं।
हादसा ग्राम बरखैरिया जाट के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग के बाईपास फ्लाईओवर के निकट हुआ। हरदोई जिले के कोतवाली मझिला के ग्राम वरी निवासी भूपेंद्र सिंह उर्फ मुन्नू सिंह (50) अपने भतीजे दिनेश कुमार सिंह (26) के साथ अपनी ससुराल शाहजहांपुर के थाना पुवायां के ग्राम बहादुरापुर गए थे। शुक्रवार को दोनों अपने घर वापस लौट रहे थे। सुबह करीब 11 बजे फ्लाई ओवर को पार करते समय सीतापुर से शाहजहांपुर की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक ट्रक में फंस गई, जिससे बाइक और सवार काफी दूर तक घिसटते चले गए। इसमें दोनों की मौत हो गई। मांस को लोथड़े दूर तक बिखर गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक के नीचे फंसे दोनों के शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। मृतक दिनेश कुमार सिंह अपने पीछे पत्नी नन्ही देवी और तीन साल की पुत्री वैष्णवी, जबकि भूपेंद्र सिंह अपनी पत्नी छोटी देवी को छोड़ गया है। परिजनों ने बताया कि भूपेंद्र सिंह के कोई संतान नही है। घर में दो मौतें होने से कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


हादसे ने बुआ-भतीजी की एक साथ मांग की सूनी
जंगबहादुरगंज। सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत से परिवार में जहां चीखपुकार मची है। वहीं दोनों की बुआ भतीजी का सुहाग भी एक साथ उजड़ गया। साथ ही उनका सहारा भी छिन गया। उधर फ्लाईओवर के पास लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन एनएचएआई के जिम्मेदार अफसर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदोई के ग्राम वरी निवासी भूपेंद्र सिंह का विवाह जनपद शाहजहांपुर के ग्राम बहादुरापुर निवासी छोटी के साथ हुआ है। छोटी बिटिया ने अपनी सगी भतीजी नन्ही देवी का विवाह लगभग पांच साल पूर्व अपने देवर के पुत्र दिनेश सिंह के साथ किया था। दिनेश की पत्नी का एक मात्र सहारा उसकी एकमात्र पुत्री वैष्णवी है, जबकि छोटी का सहारा उसका पति था। दोनो के ऊपर दुखों का पहाड़ एक साथ ही टूट पड़ा। बरेली से सीतापुर के बीच नेशनल हाईवे 24 का चौड़ीकरण का कार्य मिला था। इस दौरान जंगबहादुरगंज में बना बाईपास पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। कई बार लोगों ने इस पर यातायात संचालन बंद करने की मांग की, लेकिन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के जिम्मेदारों ने मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति करके बाईपास यातायात के लिए खोल दिया। बाईपास खुलते ही बरखैरियाजाट ओवरब्रिज के करीब टैंकर की टक्कर से भाइयों की मौत हो गयी थी। जिसके बाद ब्रेकर बहुत बनाए गए, लेकिन मोहम्मदी-जेबीगंज मार्ग पर बने ओवरब्रिज की सर्विस रोड पर नेशनल हाईवे का यातायात चालू होने से यह दुघर्टना बाहुल्य स्थान बन गया है। पूर्ण निर्माण तक बाईपास पर यातायात बंद किए जाने को लेकर एसडीएम मोहम्मदी बीडी वर्मा, चौकी प्रभारी जंगबहादुरगंज राजेश सिंह आदि ने एनएचएआई के जिम्मेदारों को पत्र भी लिखे, लेकिन यातायात संचालन बंद नही हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed