फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सार्टसर्किट से लगी आग से पोल्ट्री फार्म जलकर राख

सार्टसर्किट से लगी आग से पोल्ट्री फार्म जलकर राख

Sat, 19 Jan 2019 11:46 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
सार्टसर्किट से लगी आग से पोल्ट्री फार्म जलकर राख
निघासन। हाईटेंशन बिजली के तार में शार्टसर्किट होने से कस्बे के लालपुर रोड स्थित एक पोल्ट्रीफार्म में आग लग गई। अग्निकांड में करीब एक हजार मुर्गा और मुर्गी के बच्चे जिंदा जल गए। इसके अलावा छप्पर में रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर तो पहुंची, लेकिन उसमें पानी न होने के कारण उसे लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी रफीक शाह उर्फ भुट्टू का लालपुर रोड पर पोल्ट्रीफार्म है, जिसके ऊपर से 11 हजार और 33 हजार की बिजली लाइन निकली है, जिनके तार काफी ढीले हैं। इस वजह से 33 हजार की लाइन में कई बार स्पार्किंग हो चुकी है। पोल्टी फार्म स्वामी रफीक ने बताया कि उन्होंने कई बार बिजली विभाग को स्पार्किंग होने की सूचना दी, लेकिन उसे सही नहीं किया गया। शनिवार दोपहर करीब चार बजे हल्की हवा के चलते तार आपस में टकराने लगे, जिससे स्पार्किंग होने पर तार की चिंगारी पोल्ट्रीफार्म पर चढ़े छप्पर पर जा गिरी, जिससे छप्पर जलने लगे। आग लगने की सूचना किसी ने दमकल विभाग को दी। दमकल कर्मी खाली गाड़ी लेकर वहां पहुंचे। पानी न होने के कारण लोग नाराज हो गए। मौके की नजाकत को समझते हुए दमकल कर्मी वहां से खिसक लिए। आग लगने से एक हजार चूजे, 32 बोरी दाना, बर्तन समेत पूरा सामान जलकर राख हो गया। पोल्टीफार्म मालिक ने इस अग्निकांड में करीब आठ लाख रुपये का नुकसान होने की बात बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed