{"_id":"5bfd2c6cbdec22413f5d9b43","slug":"51543318636-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-पत्नी से कहासुनी हुई तो युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां-पत्नी से कहासुनी हुई तो युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी
Updated Tue, 27 Nov 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरधान। थाना क्षेत्र के गांव धौरहरा खुर्द निवासी एक युवक की उसकी मां और पत्नी से कहासुनी हो गई। इससे नाराज युवक ने घर के अंदर कमरे में पंखे से फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव धौरहरा खुर्द निवासी केदारनाथ वर्मा का मकान गांव के बाहर लखीमपुर-गोला रोड के किनारे और एक मकान गांव के अंदर है। केदारनाथ के तीन पुत्र हैं। छोटा पुत्र 26 वर्षीय अंशुल वर्मा अपनी मां, पत्नी और बच्चों के साथ गांव के अंदर बने मकान में रहता था। बताते हैं कि अंशुल नशे का आदी था। जब वह नशे में घर आता था तो परिवार वालों से झगड़ा करता था। सोमवार की रात भी मां और पत्नी से कहासुनी हुई। उससे पीछा छुड़ाने के लिए सास-बहू थोड़ी देर के लिए गांव के बाहर बने मकान में चली गईं। करीब दो घंटे बाद परिवार वालों ने जाकर देखा तो उसका शव कमरे में फंदे से लटक रहा था।