{"_id":"5b8c28f942c79246773ebd46","slug":"51535912185-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल जाने, मुकदमे से बचने के लिए रचा था आत्महत्या का नाटक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल जाने, मुकदमे से बचने के लिए रचा था आत्महत्या का नाटक
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जेल जाने से बचने के लिए उत्तम ने रचा आत्महत्या का ड्रामा
पुरैना ताल की पुलिया पर शर्ट में मिला था सुसाइड नोट
वन विभाग ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा चालान
अमर उजाला ब्यूरो
बेलरायां। पुरैना ताल में कूदकर जान देने का हाईप्रोफाइल ड्रामा रचने वाले कसबा बेलरायां निवासी उत्तम कुमार को वनविभाग की टीम ने आखिर दबोच लिया। वनविभाग की माने तो आरोपी ने जेल जाने और मुकदमे से बचने के लिए आत्महत्या की स्क्रिप्ट तैयार की थी। वह बाहर जाने की फिराक में था। आरोपी के पकड़े जाने के बाद वन विभाग और पुलिस ने राहत महसूस की है।
कसबा बेलरायां निवासी उत्तम कुमार के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम का एक केस वन विभाग में दर्ज था। 29 अगस्त को वन विभाग के एसडीओ ने बेलरायां वन क्षेत्राधिकारी उत्तर खीरी निघासन के साथ आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। सुबह आरोपी उत्तम की शर्ट बेलरायां-सोनारीपुर रेल प्रखंड पर स्थित पुरैना ताल की पुलिया पर मिली थी। जिसमें एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। इस पर परिवार के लोग वन विभाग की प्रताड़ना से परेशान होकर उसके पुरैना ताल में कूदकर आत्महत्या करने की आशंका जता रहे थे। अगले दिन उत्तम बेलरायां रेलवे स्टेशन पर देखा गया था। तभी से वन विभाग की टीम उसकी खोजबीन कर रही थी। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के उपनिदेशक अनिल कुमार पटेल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने एसडीओ जगदंबिका पाल की अगुवाई में आरोपी उत्तम को भैरमपुर के समीप घेराबंदी कर दबोच लिया। बताया कि आरोपी उत्तम ने पूछताछ में बताया कि जेल जाने और मुकदमे से बचने के लिए आत्महत्या की कहानी लिखी थी और वह बाहर भाग जाने की फिराक में था।
विज्ञापन