{"_id":"5aca18694f1c1bf5618b63ba","slug":"51523193961-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांशीराम कॉलोनी में चौथी मंजिल से गिरी युवती, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांशीराम कॉलोनी में चौथी मंजिल से गिरी युवती, मौत
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी।
छत से सूखे कपड़े उतारने के लिए शनिवार की रात चौथी मंजिल की छत पर गई गढ़ी रोड कांशीराम कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय महिमा पैर फिसलने से नीचे आ गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को घरवालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। घरवालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
गढ़ी रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी राजेंद्र प्रताप श्रीवास्तव तहसील में प्राइवेट काम करते हैं। वह दूसरी मंजिल पर बने कमरों में रहते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार की रात साड़ी समेत कुछ कपड़े चौथी मंजिल की छत पर पड़े थे। मौसम खराब होने के कारण रात करीब 11 बजे उसकी छोटी पुत्री महिमा श्रीवास्तव अपनी बड़ी बहन बबिता के साथ कपड़े उतारने छत पर गई थी। कपड़े उतारने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नीचे आ गिरी। बबिता के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घरवाले गंभीर रूप से घायल महिमा को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया। रविवार की सुबह करीब छह बजे महिमा ने दम तोड़ दिया। पुत्री की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया।
इंटर की दी थी परीक्षा
कांशीराम कॉलोनी निवासी राजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उनके तीन पुत्रियां हैं, जिनमें महिमा सबसे छोटी थी। महिमा इंटरमीडिएट की छात्रा थी और हाल ही में हुई बोर्ड परीक्षा में शामिल हुई थी। परिवार में सबसे छोटी होने के कारण वह घर की दुलारी थी।