फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   गोदाम में आग लगने से हजारों का बारदाना जला

गोदाम में आग लगने से हजारों का बारदाना जला

Sun, 03 Sep 2017 06:31 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
गोदाम में आग लगने से हजारों का बारदाना जला

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। राजापुर मंडी समिति के सब्जी मंडी की एक गोदाम में रविवार की दोपहर बाद अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। गोदाम में रखा बारदाना जलकर राख हो गया। काला धुआं बाहर निकलने पर लोगों को इसकी जानकारी हुई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।

मंडी में प्रभात गुप्ता जूट के बारदाने का कारोबार करते हैं। सब्जी मंडी के गोदाम में हजारों कीमत का बारदाना भरा हुआ था। इन दुकानों में शटर के बजाय चैनल लगे हैं। रविवार को गोदाम से धुएं का गुबार निकलने पर इसकी जानकारी हुई। लोगों ने फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी। इस दौरान आसपास के दुकानदारों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन विफल रहे। फायर ब्रिगेड की टीम आने पर चैनल को तोड़कर आग पर काबू पाया गया। कारोबारी के मुताबिक करीब 80 हजार कीमत के बारदाना जल जाने का अनुमान है। गोदाम में बिजली कनेक्शन नहीं था। ऐसे में रंजिशन आग लगाए जाने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

=====================
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed