फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   दबंगई दिखाने को युवक के गले में घोंप दिया चाकू, मौत

दबंगई दिखाने को युवक के गले में घोंप दिया चाकू, मौत

Wed, 21 Jun 2017 05:43 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
दबंगई दिखाने को युवक के गले में घोंप दिया चाकू, मौत
लखीमपुर खीरी/बिजुआ। थाना भीरा के गांव जनकपुर में महज अपनी रौब जमाने को शराब के नशे में धुत दबंग ने अपने पड़ोसी युवक के गले में चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मंगलवार देर रात हुए इस हत्याकांड से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

भीरा थाना क्षेत्र के पिपरिया भूड़ ग्राम पंचायत के नदी कटान से विस्थापित हुए लोगों ने जनकपुर में बसेरा बसाया है। इसी मजरे में किसान जगदीश प्रसाद मिश्रा रहते हैं। जगदीश के चार बेटों में से एक बेटे की मौत पिछले साल बीमारी से हो चुकी है। तीन बेटों में से एक अविवाहित बेटा अतुल मिश्रा (22) की भीरा में पान की दुकान है। दो बेटे खेती किसानी करते है। मंगलवार की शाम करीब साढ़े आठ बजे अतुल मिश्रा खाना खाने के बाद पास में ही एक दुकान पर पान मसाला लेने चला गया। बताते हैं कि उस दुकान पर पहले से गांव का ही गिरवर शराब के नशे में धुत खड़ा था। अतुल को देखकर वह गाली देकर अपनी धौंस जमाने की कोशिश करने लगा। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि वहीं पर गिरवर अतुल को जमीन पर गिराकर मारने लगा और अचानक चाकू निकालकर अतुल के गले पर वार कर दिया। मौके पर खड़े लोग इस दृश्य को देखकर भाग खड़े हुए। परिवार के लोगों को जब खबर मिली तो वह लोग मौके पर पहुंचे और तड़प रहे अतुल को लेकर भीरा के प्राइवेट अस्पताल गए। अस्पताल से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग जब उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक रात को ही गांव में झगड़े की खबर पुलिस को दे दी गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतुल के परिजनों का दावा, शराब का कारोबार करता है आरोपी
बिजुआ। मृतक के परिवार वालों की माने तो आरोपी गिरवर शराब बनाकर बेचता था, मंगलवार रात को घटना के बाद जब पुलिस आई थी तो आरोपी के घर तलाश लेने पर शराब की भट्ठी भी मिली थी, जिसे पुलिस ने नष्ट किया, वहीं वह शराब बेचकर धंधा चलाता था। हालांकि भीरा पुलिस शराब भट्ठी के बारे में नही बोल रही है। वहीं भीरा एसओ दोनो पक्ष के बीच पुुरानी रंजिश बता रहे हैं, लेकिन क्या रंजिश है ये नही बता सके।


आरोपी व मृतक के परिवार के बीच पुुरानी रंजिश थी, जिसे लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी गिरवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
नर्वदेश्वर तिवारी, एसओ भीरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed