{"_id":"593fc0714f1c1b2f098b4568","slug":"51497350257-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से छह घर जले, 14 बकरी जिंदा जली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग लगने से छह घर जले, 14 बकरी जिंदा जली
Updated Tue, 13 Jun 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन (लखीमपुर खीरी)। गांव गोतेबाजन पुरवा में आग लगने से छह घर जलकर राख हो गए। आग में नकदी, कपड़ा, बर्तन समेत करीब तीन लाख का सामान जलकर राख हो गया। आग में 14 बकरी जिंदा जलकर मर गईं। आरोप है कि रात में ग्रामीण फोन मिलाते रहे, लेकिन दमकल विभाग के मोबाइल पर घंटी जाती रही, लेकिन फोन नहीं उठा।
गांव गोतेबाज पुरवा निवासी नरेश ने बताया कि वह अपने परिवार समेत सोमवार रात घर में सोए थे। रात करीब बारह बजे अचानक घर में आग लग र्गई, जिससे नरेश, सुनीता, दिनेश, शराफत, राममूर्ति के घर जलकर राख हो गए। इस आग में सुनीता के 16 हजार, रमेश के 10 हजार, नरेश के छह हजार की नकदी संग कपड़ा, बर्तन, अनाज समेत करीब दो लाख से अधिक सामान जलकर राख हो गया। आग में नेरश और सुनीता की 14 बकरी जलकर मर गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। उधर आग ने पड़ोस में बने रारी बानों के घर का घर जलने लगा। किसी तरह से ग्रामीणों ने घर को जलने से बचा लिया। इस दौरान उनके घर में रखे तीस हजार रुपये भी लापता हो गए।
विज्ञापन