फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   50 thousand rupees robbed by friend

असलहों के बल बैंक मित्र से लूटे 50 हजार

Mon, 17 Apr 2017 11:48 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 17 Apr 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

रुपये निकालकर टिकौला जा रही थी महिला बैंक मित्र 
मुगलीपुर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने की वारदात 


 इलाहाबाद बैंक शाखा बेहजम से रुपये निकालकर स्कूटी से जा रही महिला बैंक मित्र को बाइक सवार बदमाशों ने मुगलीपुर के पास असलहों के बल पर रोक लिया और स्कूटी की डिग्गी में रखे 50 हजार रुपये और लैपटॉप लूट ले गए। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की सुरागरसी की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित महिला ने घटना की तहरीर पुलिस को अभी नहीं    दी है। 
थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव किशुनपुर निवासी तारा देवी इलाहाबाद बैंक शाखा टिकौला की बैंक मित्र हैं। उसका खाता बेहजम स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा में है। सोमवार को वह पैसा निकालने बेहजम आई थी। दोपहर बाद बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर अपनी स्कूटी से टिकौला जा रही थी। दोपहर करीब दो बजे सिकंद्राबाद-कस्ता मार्ग पर मुगलीपुर के पास पीछे से आई बाइक पर सवार दो लोगों ने ओवरटेक कर उसकी स्कूटी रोक ली और असलहों के बल पर स्कूटी की डिग्गी में रखे 50 हजार रुपये की नगदी और एक लैपटॉप लूट लिया। लूटपाट करने के बाद बदमाश सिकंद्राबाद की ओर भाग निकले। सूचना पर एसओ के साथ एसआई दिनेश कुमार यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की सुरागरसी की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन



घटना की जानकारी हुई है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है। तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलेश कुमार सिंह, एसओ नीमगांव


जेबकतरे ने उड़ाए 5500 सौ रुपये
सिकंद्राबाद। साप्तहिक बाजार में सब्जी खरीदने आए बाइक एजेंसी के मालिक कसबा निवासी अभिषेक मिश्रा की जेब से उचक्के ने 55 सौ रुपये की नगदी पार कर दी। इससे बाजार में हड़कंप मच गया। चौकी इंचार्ज सूर्यमणि यादव ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed