{"_id":"29c74995228b9fa2cf6acdc241d927ca","slug":"50-kg-meat-including-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 किलो मांस सहित दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
50 किलो मांस सहित दबोचा
पलियाकलां।
Updated Sat, 09 May 2015 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला सुभाष नगर में चिकिनी तलैया के पास से पुलिस ने बाइक से जा
विज्ञापन
रहे दो लोगों के पास से 50 किलो मांस बरामद किया है। इस बीच उनमें से एक
व्यक्ति भाग खड़ा हुआ। उसे पकड़ने के लिए चौकी इंचार्ज ने बाइक से पीछा
किया लेकिन कुछ दूर पर एक गड्ढा आ गया और वह बाइक समेत उसमें जा गिरे।
हालांकि वह बाल-बाल बच गए।
चौकी इंचार्ज डीडी सिद्धार्थ को खबर मिली कि कुछ लोग बाइक से मांस लेकर आ रहे हैं। इस पर उन्होंने हमराहियों के साथ सुभाषनगर मोहल्ले में चिकनी तलैया के पास निगाहबानी शुरू कर दी। इसके बाद दो लोग बाइक से आते दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और जांच की तो उनके पास मांस निकला। इसी बीच उनमें से एक भाग निकला। चौकी इंचार्ज बाइक से उसको पकड़ने के लिए चल दिए, कुछ दूर ही चले थे कि एक गड्ढा आ गया और बाइक समेत उसमें जा गिरे। गनीमत रही कि उन्हें चोटें नहीं आईं पर उक्त व्यक्ति भागने में सफल रहा। पुलिस पकड़े गए एक आरोपी और बाइक को ले आई है। चौकी इंचार्ज के मुताबिक मांस का वजन 50 किलो है और पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम इमरान निवासी बरवर थाना पसगवां बताया है।