फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 01 Feb 2019 10:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

मोहम्मदी। कोर्ट के आदेश पर महिला से लूटपाट करने के मामले में चार माह बाद पांच के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
गांव पटना की मीना नेवी ने बताया कि 31 अगस्त 2018 को उसका पुत्र सतेंद्र भैंस चराने घर से निकला भैंस खड़ंजे पर आई तो उसकी पूंछ गांव के राजीव को लग गई जिससे उसने असन, मोती, रामू और मुन्नी देवी के साथ मिलकर उसके पुत्र को लाठी, लात घूंसों से पीटा। चीख पुकार सुनकर मां बीच बचाव करने दौड़ी। आरोपियों ने उसके नाजुक अंगों पर लाठी से वार कर दिया जिससे वह बेहोश हो गई। पीड़िता ने 100 नंबर पर सूचना दी लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर उसने कोतवाली आकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच का बहाना बनाकर पीड़िता को टरका दिया। कई दिनों तक कोतवाली के चक्कर लगाने के बाद उच्चाधिकारियों से घटना की शिकायत की जिसपर केवल आश्वासन मिलने के बाद पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। जिसपर एसीजेएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना से अवगत कराने का आदेश दिया। पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed