फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पु लस अफसर के भाई समेत चार ठग पकड़े गए

पु लस अफसर के भाई समेत चार ठग पकड़े गए

Mon, 24 Dec 2018 06:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
पु लस अफसर के भाई समेत चार ठग पकड़े गए
पुलिस अफसर के भाई समेत चार ठग पकड़े गए
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी। जिले में नागमणि, मोरपंखी आदि का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का जाल यूपी के अलावा दिल्ली, हरियाणा और महाराष्ट्र आदि प्रदेशों में भी फैला है। सदर पुलिस ने सोमवार को गिरोह के चार सदस्यों को दबोच लिया। इनमें एक आरोपी जिले में तैनात रहे पुलिस अफसर का भाई बताया जा रहा है। पुलिस हिरासत में आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
जिले के थाना निघासन क्षेत्र के मिर्जापुर, सोठियाना सहित कई ऐसे गांव हैं, जहां कुछ लोग यूपी के अलावा दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र के लोगों को असली नागमणि, मोरपंखी, चमत्कारी बर्तन आदि का झांसा देकर ठगी करते हैं। जिले में दोमुंहा सांप की खरीद फरोख्त भी सुर्खियों में रही है। एक साल में ऐसे मामलों के करीब आठ से अधिक मामले विभिन्न थानों पर दर्ज हुए हैं। कई मामले ऐसे रहे, जिनमें पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की या फिर पीड़ित ने कानूनी पचड़े से बचने के कारण रिपोर्ट दर्ज ही नहीं कराई। सोमवार को सदर कोतवाली पुलिस ने चार सदस्यों को दबोचा है। टीम में शामिल भरोसेमंद सूत्रों की माने तो पकड़े गए आरोपियों में जिले में तैनात रहे एक चर्चित पुलिस अधिकारी का भाई भी शामिल है, जो दोमुंहा सांप की खरीद-फरोख्त कर रहा था। बताते हैं कि पुलिस अधिकारी का भाई दोमुंहा सांप के अलावा नागमणि, मोरपंखी आदि को खरीदने के बाद उसे काफी महंगे दामों पर महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा आदि प्रदेशों में बिक्री करता था। पुलिस आरोपियों से अज्ञात स्थानों पर अलग-अलग पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस इस बाबत कुछ अभी बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। सूत्रों की मानें तो पुलिस प्रकाश में आए अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने के बाद बड़ा खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन


शातिर बदमाश बग्गा से संपर्क में था पुलिस अफसर
दोमुंहा सांप की खरीद फरोख्त में जिस पुलिस अफसर के भाई को पुलिस ने पकड़ा है। वह पुलिस अफसर निघासन सर्किल में तैनात रहा है। दो साल पहले जब एसटीएफ एक लाख के इनामी बदमाश बग्गा को पकड़ने के लिए जुटी थी। उस समय एसटीएफ की जांच में पुलिस अफसर की कॉल बग्गा के मोबाइल नंबर से ट्रेस भी हुई थी। इस पर पुलिस अफसर को निघासन से हटा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed