फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   टैंकर की टक्कर से बाइक चालक की मौत, भाई घायल

टैंकर की टक्कर से बाइक चालक की मौत, भाई घायल

Mon, 17 Dec 2018 10:27 PM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
टैंकर की टक्कर से बाइक चालक की मौत, भाई घायल

विज्ञापन
टैंकर की टक्कर से बाइक चालक की मौत, भाई घायल

जंगबहादुरगंज। मोहम्मदी-जेबीगंज मार्ग पर नेशनल हाइवे 24 बाईपास पर नेवादा ओवरब्रिज के निकट तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बिना हेलमेट के बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका छोटा भाई घायल हो गया। घायल को शाहजहांपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा सोमवार की शाम करीब चार बजे हुआ। पड़ोसी हरदोई जिले के थाना पिहानी क्षेत्र के ग्राम रैंगाई निवासी रविंद्र कुमार गुप्ता का पुत्र आशीष गुप्ता (28) मोहम्मदी से वापस घर जा रहा था। उसके पास हेलमेट भी नहीं था। बाइक पर उसका छोटा भाई ऋषभ गुप्ता (18) भी सवार था। नेवादा ओवरब्रिज की सर्विस रोड पर तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे आशीष गुप्ता की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि ऋषभ घायल हो गया। घायल को सीएचसी पसगवां लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद शाहजहांपुर रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक टैंकर समेत फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। हादसे में युवक की मौत से उसकी मां कुसुमा देवी पिता समेत सभी परिवारीजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed