फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   युवक ने किया नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म, रिपोर्ट दर्ज

युवक ने किया नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 25 Oct 2017 06:58 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
युवक ने किया नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म, रिपोर्ट दर्ज
लखीमपुर खीरी/महंगापुर।
विज्ञापन

संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोर के साथ कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 11 वर्षीय लड़के के साथ गांव के ही एक युवक ने कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित लड़के के पिता ने थाने में तहरीर दी है, जिसमें कहा गया है कि उसका लड़का गांव के मंदिर पर खेल रहा था। इसी बीच गांव का अन्य एक युवक लड़के को बहला फुसलाकर गांव के निकट एक गन्ने के खेत में ले गया। जहां उसके लड़के के साथ कुकर्म किया। इसके बाद लड़के को चौराहे पर ले जाकर समोसा खिलाते हुए इस बात का जिक्र किसी से न करने को कहा। इस पर लड़का किसी तरह से युवक के चुंगल से बचकर घर आया और अपने साथ हुई कुकर्म की घटना के बारे में बताया। पीड़ित लड़के के पिता ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। संपूर्णानगर पुलिस ने बताया कि उक्त मामले में पीड़ित लड़के के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। लड़के को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed