फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   दो कार हादसों में सात जख्मी

दो कार हादसों में सात जख्मी

Thu, 08 Jun 2017 05:11 PM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
दो कार हादसों में सात जख्मी

विज्ञापन

महेवागंज/सुंदरवल (लखीमपुर खीरी)। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में अलग अलग सड़क हादसों में कार सवार सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इनमें दो की हालात गंभीर है।

पहला हादसा बुधवार रात मिलपुरवा बंधे पर उस समय हुआ, जब सदर कोतवाली के मोहल्ला बेगमबाग निवासी अफजल अपने भतीजे के साथ नरी गांव स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। बताते हैं कि सुन्दरलालपुरवा गांव के पास मवेशी बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर बंधे की खाई में जाकर पलट गई। इसमें कार सवार चाचा-भतीजे घायल हो गए। दूसरे हादसा गुरुवार को हुआ। थाना ईसानगर क्षेत्र के गांव मुड़िया निवासी हिमांशु शुक्ला दोस्त की बारात में शामिल होने गांव दाउदपुर आया था। कार से गांव वापस जा रहे था। कार में उसके साथी गौरव और जीत कुमार समेत पांच लोग सवार थे। इस बीच कार भीरा हाइवे पर बसैगापुर चौराहे के पास चीनी लदे मिल के ट्रॉले में पीछे से टकरा गई। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। चौकी प्रभारी अवधेश यादव ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

000000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed