फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   40 thousand soldiers accused of snatching

सिपाहियों पर 40 हजार रुपये छीनने का आरोप 

Thu, 12 Jan 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 12 Jan 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
40 thousand soldiers accused of snatching
money - फोटो : amar ujala
- पुत्र के विवाह का सामान बुक कराने जा रहे थे पीड़ित 
विज्ञापन

थाना फरधान के गांव कोरैया निवासी राम खेलावन ने चार सिपाहियों पर 40 हजार 700 रुपये छीनकर हड़प लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने डीएम को शिकायती पत्र देकर आरोपी सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। 

गांव कोरैया निवासी राम खेलावन ने बताया कि उसके पुत्र विमलेश का विवाह सीतापुर जिले के थाना हरगांव के गांव भदेवा से तय हुआ है। 28 फरवरी को बारात जानी है। टेंट, हलवाई आदि बुक कराने के लिए होने वाली पुत्रवधू के बाबा विजय के साथ वह बाइक से जा रहा था। उसके पास 24, 200 और विजय के पास 16,500 रुपये थे। गांव ओदहरना के पास वह बाइक खड़ी कर लघुशंका करने लगे। इसी बीच चार सिपाही आ गए और पूछा की यहां कैसे खड़े हो तो उसने बताया कि लघुशंका के लिए खड़े हैं। इतना कहते ही सिपाहियों ने दोनों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान निकले 40, 700 रुपये छीन लिए। विरोध करने पर सिपाहियों ने अभद्रता की और कहा कि चुनाव आचार संहिता लगी हुई है। सरकारी आदेश है कि कोई व्यक्ति पांच हजार से अधिक रुपये लेकर नहीं चल सकता है। उसने सिपाहियों को शादी के लिए टेंट, हलवाई आदि बुक कराने के लिए बैंक से रुपये निकालकर लाने की बात कही, लेकिन सिपाहियों ने एक नहीं सुनी और थाने आकर कागज दिखाने के बाद रुपये ले जाने की बात कहते हुए रुपये लेकर चले गए। जब वह थाने पहुंचा तो उसे रुपये भी वापस नहीं किए गए। पीड़ित ने डीएम को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कर रुपये वापस कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed