{"_id":"7c10d3f960592a5e6b44651cd19058e6","slug":"40-kg-hashish-seized-car-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से 40 किलो चरस बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार से 40 किलो चरस बरामद
पलियाकलां
Updated Thu, 24 Sep 2015 07:17 PM IST
विज्ञापन
नेपाल की ओर से आ रही एक कार से लखनऊ एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने कमल टाकीज चौराहे के पास 40 किलो चरस बरामद की। चरस को कार की सीटों के कवर के भीतर छुपाया गया था। पुलिस ने एक भारतीय और दो नेपालियों को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है।
लखनऊ एसटीएफ एसआई विनय कुमार दिवाकर मय टीम, थाना एसआई नितीश भारद्वाज, चौकी इंचार्ज पलिया योगेंद्र प्रसाद ने मय दलबल के बुधवार की रात कमल टाकीज चौराहे पर नेपाल की ओर से आ रही कार संख्या को रोक कर तलाशी ली तो उसकी सीटों के कवर के नीचे छिपाई गई चरस मिली। चरस मिलते ही टीम उसमें बैठे तीन लोगों और कार को थाने ले आई। पुलिस ने जांच की तो चालक कार के प्रपत्र भी नहीं दिखा सका। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए लोगों में एक भारतीय है जिसका नाम प्रहलाद मिश्रा निवासी थाना सिंगाही खीरी है जबकि लाछिरी शर्मा शेरपा और अमर दौलियाल नेपाल निवासी हैं। सीओ रामआसरे सिंह और एसओ केपी सिंह ने बताया कि यह लोग नेपाल से चरस लेकर रामपुर ले जा रहे थे। यह लोग पहले भी चरस ले जा चुके हैं। तीनों को नारकोटिक्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।
बड़े वाहनों की चेकिंग है जरूरी
इलाके में बड़े वाहनों की चेकिंग नहीं की जाती है अक्सर तस्कर ऐसे वाहनों से तस्करी का माल लेकर निकल जाते हैं। तभी चेकिंग होती है जब कोई बड़ी वारदात हो जाए, इसके बाद इन वाहनों की ओर पलट कर नहीं देखा जाता है। इसका इलाके के तस्कर जमकर फायदा उठाते हैं।