फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पुलिस कार्रवाई से नाराज संविदा परिचालकों ने लगाया जाम

पुलिस कार्रवाई से नाराज संविदा परिचालकों ने लगाया जाम

Fri, 08 Feb 2019 10:18 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 08 Feb 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
पुलिस कार्रवाई से नाराज संविदा परिचालकों ने लगाया जाम
लखीमपुर खीरी। गुरुवार रात संविदा परिचालक के साथ हुई मारपीट एवं कैश छीनने के मामले में कोतवाली पुलिस द्वारा पीड़ित परिचालक को ही बैठा लिए जाने से आक्रोशित साथी परिचालकों ने रोडवेज बस अड्डे के सामने जाम लगा दी और परिचालक को छोड़ने एवं दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे एआरएम ने समझाबुझाकर जाम खुलवाकर संचालन शुरू कराया।
विज्ञापन

लखीमपुर डिपो की बस संख्या यूपी 31 टी 8034 गुरुवार रात करीब दस बजे कैसबाग बसअड्डे से लखीमपुर के लिए निकली। बताते हैं कि ओयल पहुंचने पर एक युवक बस से उतरने लगा, इस दौरान बस में बैठी एक युवती ने उसे चांटा मारते हुए पकड़ लिया, लेकिन युवक किसी तरह छुडाकर भाग निकला। इसके बाद युवती ने फोन कर एलआरपी पर घरवालों को बुला लिया। आरोप है कि घरवालों ने परिचालक राहुल वर्मा के साथ मारपीट की और जेब में रखे करीब 7500 रुपये छीन लिए। राहुल वर्मा का कहना कि किसी तरह वह अपने को छुड़ाकर एलआरपी चौकी पहुंचा, लेकिन चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने अपने क्षेत्र का मामला न बताकर रोडवेज चौकी ले आए। जहां से कोतवाली पहुंची युवती ने साठगांठ के चलते परिचालक द्वारा अभद्रता करने वाले युवक को ओयल में ही उतार देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिस पर कोतवाली पुलिस ने संविदा परिचालक को कोतवाली में बैठा लिया। इससे साथी परिचालक आक्रोशित हो गए। हालांकि राहुल वर्मा का कहना है कि युवक ने ओयल का ही टिकट लिया था। यदि अभद्रता की थी तो बताना चाहिए था, जिससे 100 नंबर पर फोन कर आरोपी को पकड़वा दिया जाता। राहुल वर्मा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मारपीट करने वालों पर कार्रवाई कर कैश बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन


करीब पांच घंटे बंद रहा संचालन
पीड़ित संविदा परिचालक को कोतवाली में बैठाए जाने से नाराज साथियों ने रोडवेज बस अड्डे के सामने बसों को खड़ा कर जाम लगा दिया। इससे सुबह चार बजे से लेकर नौ बजे तक बसों का संचालन बंद रहा, जिससे लखनऊ, बरेली और धौरहरा जाने वाले यात्री परेशान होने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक युवती ने लखनऊ से बस से आते वक्त एक युवक द्वारा अभद्रता करने और परिचालक द्वारा युवक को ओयल में उतार देने के बाबत प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन मामला ओयल चौकी क्षेत्र का था। इसलिए युवती के प्रार्थना पत्र को खीरी थाना भेजवा दिया है।

-अशोक कुमार पांडे, प्रभारी कोतवाली सदर

संविदा परिचालक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी, जिसके नाराज परिचालकों ने संचालन ठप्प कर दिया था। परिचालकों को समझा बुझाकर संचालक शुरू करा दिया गया। वहीं घटना के मामले में तहरीर दिलवाई जाएगी।
-एसपी सिंह एआरएम लखीमपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed