{"_id":"5b96b6bc867a55019d616a88","slug":"31536603836-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक प्रोफाइल में इंस्पेक्टर की फोटो लगाना पड़ा महंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक प्रोफाइल में इंस्पेक्टर की फोटो लगाना पड़ा महंगा
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक प्रोफाइल में इंस्पेक्टर की फोटो लगाना पड़ा महंगा
लखीमपुर खीरी। पलिया कोतवाल की सिगरेट पीते हुए फोटो एक व्यक्ति को अपनी फेसबुक प्रोफाइल में लगाना महंगा पड़ गया। कोतवाल की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पूर्व में सदर कोतवाली में तैनात रहे प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ल वर्तमान समय में थाना पलिया के प्रभारी निरीक्षक हैं। कोतवाल के मुताबिक उनकी सिगरेट पीती हुई फोटो किसी ने खींच ली। इस फोटो को पत्रकार बताने वाले अनिल कोबरा नाम के व्यक्ति ने फेसबुक की अपनी प्रोफाइल में उनकी फोटो लगा ली। साथ ही फोटो को लेकर अभद्र टिप्पणी की। उससे पुलिस महकमे और उनकी छवि खराब हुई है। सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि इंस्पेक्टर दीपक शुक्ल की तहरीर पर आरोपी अनिल कोबरा पता अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67 और 504 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की पहचान कर शीघ्र उसे गिरफ्तार कर चालान किया जाएगा।