{"_id":"59d3bf924f1c1bd7538b57df","slug":"31507049362-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट बस से कुचलकर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्राइवेट बस से कुचलकर युवक की मौत
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
प्राइवेट बस से कुचलकर युवक की मौत
- फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंद्राबाद।
थाना नीमगांव के कस्बा बेहजम की ओर पैदल जा रहे एक युवक को निजी बस ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रही बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया, जबकि चालक फरार हो गया। हादसे से गुस्साए लोगों ने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। एसओ ने लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा।
एसओ नीमगांव संजय कुमार सिंह ने बताया कि गांव अच्छनियां निवासी इकलाख का पुत्र सद्दाम(22) मंगलवार दोपहर पैदल बेहजम की ओर जा रहा था। इसी बीच कस्ता की ओर से आ रही निजी बस ने उसे कुचल दिया, जिससे सद्दाम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर भागने लगा। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गुस्साए ग्रामीण बस को पकड़ने और चालक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। इसी बीच संपूर्ण समाधान दिवस से वापस लौट रहे एसओ ने घेराबंदी कराकर बस को पकड़ लिया, जबकि चालक फरार हो गया। एसओ ने हंगामा कर रहे लोगों को किसी तरह से समझा बुझाकर शांत कराया। इस दौरान करीब आधा घंटा आवागमन भी ठप रहा। एसओ ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बस को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।