फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मेंथा ऑयल समेत दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, दो फरार

मेंथा ऑयल समेत दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, दो फरार

Wed, 12 Jul 2017 04:51 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
मेंथा ऑयल समेत दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, दो फरार
लखीमपुर खीरी। थाना फरधान पुलिस ने डेढ़ हफ्ते पहले गांव लकेसर में हुई चोरी का वर्कआउट करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने आरोपियों के कब्जे से 150 लीटर मेंथा ऑयल, पांच हजार रुपये और दो तमंचे बरामद करने का दावा किया है। एसपी की माने तो आरोपियों ने सीतापुर और बहराइच जिले में कई चोरी की वारदातें की हैं। आरोपियों के खिलाफ पुलिस गैंगस्टर की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने बताया कि थाना फरधान के गांव लकेसर में 26 जून की रात चोर 150 लीटर मेंथा ऑयल और 11 मई की रात मोहिदयापुर के एक घर से जेवर, लैपटॉप और नकदी चोरी कर ले गए थे। बुधवार की सुबह चार युवक मेंथा ऑयल कहीं बेचने जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 150 लीटर मेंथा ऑयल बरामद कर कोतवाली धौरहरा के गांव खरवहिया निवासी राममूर्ति उर्फ डमरू और थाना ईसानगर के गांव त्रिकोलिया निवासी जाबिर को दबोच लिया, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से एक-एक अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किया। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी जाबिर ने पुलिस को बताया कि करीब तीन माह पहले उसने अपने साथियों के साथ थाना ईसानगर में लूटपाट की थी। एसपी ने बताया कि दोनों शातिर अपराधी हैं। आरोपी जाबिर थाना ईसानगर का हिस्ट्रीशीटर और उस पर जिले के कई थानों पर चोरी, लूट आदि के 18 मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने सीतापुर और बहराइच जिले में कई चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। इस पर दोनों जिलों की पुलिस को सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया की चारों आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस टीम को 2500 रुपये ईनाम देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed