{"_id":"594d18a34f1c1bf2238b4679","slug":"31498224803-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक बेचने वाले चार आरोपी पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक बेचने वाले चार आरोपी पकड़े
Updated Fri, 23 Jun 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैगलगंज (लखीमपुर खीरी)। कस्बा स्थित रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में लोकल ब्रांड एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक्स बेचे जाने की शिकायत पर पुलिस ने छापा मारकर चार लोगों को पकड़ा, जबकि कई लोग भागने में सफल रहे। पकड़े गए लोगों की निशानदेही पर पुलिस ने सीतापुर और हरियाणा में बनी सैकड़ों बोतल कोल्ड ड्रिंक्स बरामद की और मामले की सूचना खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम को दी। टीम ने मौके पर जांच में 200 एक्सपायर बोतलों (हरियाणा की सल्ता ब्रांड) को नष्ट कराया और चार नमूने भरे। इसके अलावा बेहजम क्षेत्र में नींबा शिवपुरी स्थित एक डेयरी पर छापा मारकर दूध का नमूना भरा है।
अभिहित अधिकारी डॉ अमर सिंह वर्मा ने बताया कि सीतापुर में बनी पावर ब्रांड कोल्ड ड्रिंक्स के तीन नमूने भरे हैं। जबकि हरियाणा की बनी साल्ता ब्रांड कोल्ड ड्रिंक्स एक्सपायर पाई गई, जिसका भी एक नमूना लिया गया। करीब 200 बोतलों को मौके पर नष्ट कराया गया है। इसे ट्रेन में बेचते पकड़े गए रामकिशोर निवासी जेबीगंज, जितेंद्र गुप्ता निवासी बरखेरिया, रोहित गुप्ता निवासी जेबीगंज और शमीम से पूछताछ में पता चला कि यह लोग एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक्स को सस्ते दामों पर लाकर बेचने का धंधा काफी दिनों से कर रहे थे। इसके बाद चारों आरोपियों को छोड़ दिया गया। इसके अलावा टीम ने बेहजम के नींबा शिवपुरी स्थित विनोद कुमार सिंह की डेयरी पर छापा मारकर दूध का नमूना लिया है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुलदीप सिंह, मनोज कुमार, अनूप सिंह, एपी वर्मा शामिल रहे।
========================