{"_id":"594cfc884f1c1b2d7e8b4699","slug":"31498217608-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरघट की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर फूटा गुस्सा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मरघट की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर फूटा गुस्सा
Updated Fri, 23 Jun 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ग्राम पंचायत पहाड़पुर के मजरा देउवापुर में मरघट के लिए आरक्षित भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में रोष है। मरघट की भूमि से अवैध कब्जा हटाने की मांग को लेकर ग्राम प्रधान समेत ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों को ज्ञापन दिए लेकिन अभी तक अवैध कब्जा नहीं हट सका। शुक्रवार को गांव के सैकड़ों लोगों ने कब्जा हटाने के लिए मरघट की भूमि पर प्रदर्शन किया और कॉलेज की दीवार को ढहाने की कोशिश की। बाद में डीएम को इस बाबत एक ज्ञापन भी दिया।
डीएम को दिए ज्ञापन में ग्राम प्रधान निर्मला देवी और अन्य ग्रामीणों ने कहा कि देउआपुर गांव में गाटा संख्या 318 रकबा 0.125 हेक्टेयर भूमि मरघट के लिए आरक्षित है। इस भूमि से सटा कमला डिग्री कॉलेज है। कॉलेज के प्रबंधक ने इस मरघट की भूमि पर अवैध कब्जा कर दीवार बना ली है। ग्रामीणों ने तहसील दिवस और अलग से भी एसडीएम को प्रार्थनापत्र देकर भूमि की पैमाइश करने और अवैध कब्जा हटाने की मांग की लेकिन अभी तक न तो भूमि की पैमाइश हुई और न ही मरघट की भूमि से कब्जा ही हट सका है।
विज्ञापन
मरघट की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों ग्रामीण खुद अवैध कब्जा हटाने के लिए मौके पर पहुंच गए लेकिन पुलिस के पहुंच जाने से ग्रामीण अवैध कब्जा हटाने में कामयाब नहीं हो सके। बाद में ग्रामीणों ने जुलूस के रूप में प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को ज्ञापन देकर मरघट की भूमि की पैमाइश कराने और अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। डीएम ने एसडीएम को नायब तहसीलदार से जांच कराने को कहा है।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वाले लोगों में प्रधान निर्मला देवी के अलावा, राममूर्ति, राम खेलावन, अमित, रामू, प्रकाश, अमित वर्मा, प्रेम प्रकाश, नीरज, पप्पू, गंगाराम, दीपू, अनिल, मोनू शर्मा, रतनू, आलोक वर्मा, पदुम लाल वर्मा, श्रीकांत, शिवम, श्रवण कुमार आदि सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे।
-----------------------------------