{"_id":"850609f84db5d7cca315efb92ed0e2a1","slug":"31-holding-unstamped-relyatri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"31बेटिकट रेलयात्री पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
31बेटिकट रेलयात्री पकड़े
मैलानी
Updated Thu, 27 Aug 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
किलाबंदी अभियान के तहत यहां 31 बेटिकट यात्री पकड़े गए।
सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक लखनऊ संजीव शर्मा के नेतृत्व में यहां रेलवे स्टेशन पर दिन भर चले किलाबंदी अभियान के दौरान 31 बेटिकट यात्री पकड़े गए तो अनबुक लगेज के 17 मामले पकड़े गए। बेटिकट यात्रियों से 8730 रुपये तथा अनबुक लगेज से 1060 रुपये कुल 9790 रुपये जुर्माना वसूला गया। चेकिंग में डीसीआई मैलानी एएम चतुर्वेदी, स्टेशन अधीक्षक मैलानी रमेश कुमार के अलावा 20 टीटीई, जीआरपी और आरपीएफ के जवान भी शामिल रहे।
काफी दिनों बाद यहां चलाए गए किलाबंदी अभियान से बेटिकट चलने वाले यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सुबह से ही अभियान शुरू हो गया। बेटिकट यात्रा के आदी यात्री चेकिंग देखकर स्टेशन परिसर के बाहर ही रुक गए।
बुकिंग विंडो पर भी सुबह से ही रोज की अपेक्षा अधिक भीड़ हो जाने से कई टिकट से वंचित रह गए और यात्रा भी न कर सके।