फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ट्रक से टकराकर एलटी लाइन में आई खराबी

ट्रक से टकराकर एलटी लाइन में आई खराबी

Mon, 04 Mar 2019 10:23 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 04 Mar 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
ट्रक से टकराकर एलटी लाइन में आई खराबी
महेवागंज। कस्बे में नवभारत पब्लिक स्कूल के पास एक ओवरहाइट ट्रक एलटी लाइन से टकरा गया। इससे लाइन आपस में टकराने के चलते ट्रांसफार्मर फुंकने के साथ ही कई घरों के बिजली उपकरण और दुकानों के कंप्यूटर फुंक गए। लोगों की शिकायत पर जेई ने ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। ट्रक पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर नवभारत पब्लिक स्कूल के पास रॉयल्टी पोल्ट्री प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम से एक फार्म है। सोमवार दोपहर फार्म पर ट्रक मुर्गी का दाना लेकर आया था। फार्म पर बैठे एक युवक दाना माल गोदाम में उतरवाने के लिए ट्रक गोदाम पर ले गया। चालक ने गोदाम के बाहर निकली एलटी लाइन देख गाड़ी गोदाम के अंदर ले जाने से मना कर दिया। लेकिन फार्म मैनेजर के दबाव में चालक ने ट्रक को जैसे ही बैक किया। उसी वक्त एलटी लाइन के तारों में जोरदार स्पार्किंग हुई और सड़क किनारे रखा ट्रांसफार्मर फुंक गया।
विज्ञापन

इस बीच हुई स्पार्किंग से मोहल्ले के जाहिद अली और अनीश की वाशिंग मशीन, अमीनुद्दीन और शादाब का कंप्यूटर और टीएफटी, रेडियम काटने की मशीन, बूफर, इदरीस की घरेलू लाइन, कमलेश कुमार का फ्रिज, अनीश अहमद की वाशिंग मशीन समेत मोहल्ले के कई लोगों का बड़ा नुकसान हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंचे जेई आशीष की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। जबकि पीड़ितों ने भी पुलिस को तहरीर दी है। चौकी प्रभारी पारसनाथ यादव ने बताया कि ट्रक कब्जे में है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed