फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   चकबंदी ऑफिस का ताला तोड़कर गायब किए अभिलेख

चकबंदी ऑफिस का ताला तोड़कर गायब किए अभिलेख

Sat, 27 Oct 2018 06:44 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Sat, 27 Oct 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
चकबंदी ऑफिस का ताला तोड़कर गायब किए अभिलेख
सहायक चकबंदी अधिकारी के कार्यालय का किसी ने ताला तोड़ दिया और दफ्तर में रखी आधार वर्ष खतौनी गायब कर दी। इसके अलावा कुछ अभिलेखों में काट पीट कर छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने चकबंदी लेखपाल की तहरीर में जताए गए शक के आधार पर मोहम्मदी के चार लोगों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सहायक चकबंदी अधिकारी का कार्यालय राजापुर कोठी नंबर तीन में है। यहां रात में एक चौकीदार रामकुमार रहता है। चकबंदी लेखपाल ने बताया कि 25 अक्तूबर की सुबह जब वह और अन्य कर्मचारी दफ्तर पहुंचे तो देखा कि दफ्तर का ताला टूटा हुआ था। शक होने पर अभिलेखों की छानबीन की गई। छानबीन में मोहम्मदी कोतवाली के गांव दिलावरपुर की आधार वर्ष खतौनी गायब मिली। इसके अलावा आधार पत्र 23भाग-1 के चक संख्या 685, 686, 625, 266, 279, 1892, 1893, 1896 और 1816 में दर्ज अमल दरामद और आधार पत्र दो-क में काट पीट पाई गई। उन्होंने बताया कि गांव दिलावरपुर में चकबंदी प्रकिया चल रही है, जिसके अभिलेख उनके चार्ज में हैं। काट पीट किए गए चकों में दिलावरपुर निवासी दिलदार हुसैन, इंसाफ हुसैन, शहनवाज हुसैन और शहबाज हुसैन के नाम अंकित हैं। इनके खाते में अंकित भूमि चकबंदी अधिकारी के आदेश से ग्रामसभा के नाम अंकित करने का आदेश अमल दरामद था, जिस पर छेड़छाड़ करते हुए खतौनी गलत कर दी गई है। उन्होंने आशंका जताई है कि यह कार्य दिलदार हुसैन आदि ने किया है। सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ शक के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed