{"_id":"5a86edd94f1c1b28428b5b02","slug":"21518792153-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों के माल सहित एसएसबी ने दो कैरियरों को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों के माल सहित एसएसबी ने दो कैरियरों को दबोचा
Updated Fri, 16 Feb 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 एलकेएच 401
एसएसबी ने लाखों के माल
सहित दो कैरियरों को दबोचा
गौरीफंटा। भारत से तस्करी कर नेपाल ले जाया जा रहा लाखों का माल एसएसबी ने बरामद किया है। साथ ही दो नेपाली कैरियरों को भी दबोचा है। बरामद माल को कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है।
गौरीफंटा के सहायक कमांडेंट विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार को सूत्रों से जानकारी मिली थी कि लाखों रुपये का भारतीय सामान तस्करी कर नेपाल ले जाया जा रहा है। जिसके बाद उन्होंने जवानों को खुलासे के लिए लगा दिया था। पता चला कि कुछ तस्कर पिलर संख्या 170 एफ के पास माल नेपाल ले जाने की फिराक में हैं। नदी घाट पहुंची पेट्रोलिंग टीम को मौके से दो कैरियर मिले, जिनके पास से बोरे में लाखों रुपये का जूता, चप्पल, सैंडिल, हार्डवेयर का सामान, मोबाइल पार्ट, कपड़ा आदि मिला। इंस्पेक्टर अभय कुमार यादव ने बताया कि बरामद माल का सीजर बनाकर पलिया कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है।