{"_id":"594e4fe24f1c1b1f368b47c3","slug":"21498304482-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, कई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, कई घायल
Updated Sat, 24 Jun 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निघासन (लखीमपुर खीरी)। क्षेत्र के गांव बिहारी पुरवा में कच्ची शराब की बिक्री करने से मना करने पर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडा चले। मारपीट में दोनों पक्षों से एक किशोरी सहित 12 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर छह लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने एक पक्ष से छह और दूसरे पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ बलवा और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव बिहारी पुरवा निवासी जगदीश ने बताया कि उनके घर के सामने कुछ लोग कच्ची शराब बनाकर बेंचते हैं। वहां पर पीने वालों का जमावड़ा देर रात तक लगता है, जिसके चलते लोग वहां पर शराब पीकर हंगामा करते हैं। आरोप है कि शुक्रवार की रात एक व्यक्ति ने अपनी गाय रास्ते पर बांध रखी थी। दूसरी तरफ कुछ पियक्कड बैठे थे। रात करीब नौ बजे किसी काम से जगदीश गांव में जा रहे थे। उन्होंने रास्ता न होने की बात कही, जिसको लेकर वहां मौजूद लोग लाठी लेकर आ गए और मारपीट करने लगे। करीब पंद्रह मिनट तक दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चलीं, जिससे दोनों पक्षों से पुष्पा, रोहित, राजकुमार, तेजबहादुर, लेखराम, मुन्ना लाल, शिवनाथ, सुशील, मुनेश, श्रवण, जयकरन आदि घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने पुष्पा, रोहित, राजकुमार, सुशील, शिवनाथ और श्रवण को जिला मुख्यालय रेफर किया है। पुलिस ने रोहित की तहरीर पर शिवनाथ, मुनेश, सुशील, विनोद, श्रवण और जयकरन व मुनेश की तहरीर पर जगदीश, रोहित, राजकुमार, तेजबहादुर, मुन्ना लाल, लेखराम, रामजीवन, श्रीकेशन, ओमप्रकाश के खिलाफ बलवा और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
--------------