{"_id":"594280804f1c1bb3198b46d0","slug":"21497530496-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी 100 ने प्रतिबंधित मांस के साथ एक को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी 100 ने प्रतिबंधित मांस के साथ एक को किया गिरफ्तार
Updated Thu, 15 Jun 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। एक मोहल्ले में छापा मारकर यूपी 100 पुलिस ने एक घर से प्रतिबंधित पशु का मांस बरामद किया है। साथ ही घर से एक युवक को भी पकड़ा है। जिसने थाने आकर अपना जुर्म कबूल किया है। जिसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
यूपी 100 की पीआरवी को सूचना मिली कि मोहल्ला रंगरेजान के एक घर में भारी मात्रा में प्रतिबंधित पशु का मांस लाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई और घरों में छापेमारी शुरू की। इसके बाद मोहल्ले के ही एक घर में छापा मारकर बोरे में बंधा रखा मांस पकड़ा गया। मौके से ताज अली पुत्र अली रजा को भी पकड़ा। जो यह मांस पीलीभीत से यहां लेकर आया था। एसओ वीके सिंह ने बताया कि पकड़े गए मांस का वजन 20 किलो है। आरोपी ने कबूल किया है कि वह यह मांस पीलीभीत के शेरपुर से वाया संपूर्णानगर होते हुए यहां लेकर आया था। बताया कि आरोपी को संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन