फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पुलिस की मौजूदगी में हुआ बच्ची का अंतिम संस्कार

पुलिस की मौजूदगी में हुआ बच्ची का अंतिम संस्कार

Wed, 15 May 2019 06:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में हुआ बच्ची का अंतिम संस्कार
महेवागंज। गमगीन माहौल और पुलिस की मौजूदगी में सोमवार की शाम बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान पूरा गांव शोक में डूबा रहा। अर्थी उठी तो परिवार दहाड़े मार कर बिलख पड़ा। यह देख वहां मौजूद गांव वालों की आंखें भी डबडबा गईं। गांव में ऐसा वाक्या लोगों ने न पहले देखा और न सुना था। हैवानियत की इस घटना ने सबको हिलाकर रख दिया है। लोग अपने बच्चों की सुरक्षा की चिंता की चर्चा करते नजर आए। दहाड़े मारकर रो रहे परिवार को लोगों ने किसी तरह ढाढंस बंधाया। बिटिया के अंतिम दर्शन में आसपास के गांव से भी लोग जुटे।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के एक गांव में मजदूरी पेशा वाले एक ग्रामीण की सात साल की बच्ची का शव रविवार की सुबह पड़ोसी के अहाते में पड़ा मिला था। मृत बच्ची का प्राइवेट पार्ट लुलुहान था। वहीं गले पर पंजे के गहरे निशान थे। इससे घर वालों ने दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने का शक जाहिर किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और पड़ोसी से पूछताछ की। विरोधाभासी बयान और परिस्थितिजन्य साक्ष्य से पुलिस का शक पड़ोसी पर गहरा गया था। पुलिस ने उसी वक्त उसे हिरासत में लिया था। हिरासत में लिए गए आरोपी रुद्दल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मंगलवार को उसका चालान भेज दिया। एसपी पूनम ने बताया कि घटना की पूरी जांच पड़ताल की गई है। घटना को एक ही आरोपी रूदल ने अंजाम दिया था। आरोपी के कुबूलनामे और मेडिकल रिपोर्ट में आरोप सही साबित हुए हैं, जिस पर उसका चालान भेजा गया। घटनास्थल से फील्ड यूनिट ने शराब का पौवा, भांग, गांजा की चिलम को कब्जे में लिया है। उधर, मृतका के पिता का आरोप है कि पुलिस ने शुरुआत से ही मामले में जल्दबाजी दिखाई। उससे किसी प्रकार की तहरीर भी नहीं ली। मंगलवार को आरोपी का चालान भी भेज दिया गया, लेकिन पीड़ित परिवार को भनक तक न लगी।
विज्ञापन


मां जिंदा होती तो न होती ऐसी घटना
महेवागंज। बिटिया की परवरिश करने वाली दादी चीखें मारकर अर्थी से लिपट गई। रोते हुए कहा कि आज तेरी मां अगर जिंदा होती, तो शायद यह दिन देखना नहीं पड़ता। वह तेरा अच्छे से ख्याल रख पाती, जो मुझसे नहीं हुआ। यह कह बिटिया की बुजुर्ग दादी बार-बार शव से चिपककर विलाप करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार लोगों के घरों में घुस चुका रूदल
एसपी पूनम ने बताया कि आरोपी रूदल शराब और भांग पीने का आदी है। जांच में पता चला है कि वह पहले भी कई घरों में घुसने का प्रयास कर चुका है, लेकिन लोगों ने नशेड़ी समझकर पुलिस कार्रवाई नहीं की थी।


नहीं बचेगा अपराधी, होगी डीएनए जांच
अभियुक्त रूदल के खिलाफ पुलिस ने सभी साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। ताकि वह कोर्ट में बच न सके। एसपी पूनम ने बताया कि अभियुक्त को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। इसके लिए अभियुक्त की डीएनए जांच कराई जाएगी, जिसके लिए ब्लड सैंपल लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed