फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मजदूर पर गिरी भट्ठे की दीवार, मौत

मजदूर पर गिरी भट्ठे की दीवार, मौत

Fri, 26 Apr 2019 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
मजदूर पर गिरी भट्ठे की दीवार, मौत
खीरी टाउन। खीरी थाना क्षेत्र के कादीपुर में ईंट भट्ठे पर भराई का काम करने आए मजदूर पर कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई। मलबे में दबने से घायल हुए मजदूर की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि तीन मजदूर घायल हो गए।
विज्ञापन

खीरी थाना क्षेत्र के कादीपुर सानी स्थित दुर्गा ईंट उद्योग पर कच्ची ईंट की भराई कर रहे फरधान थाना क्षेत्र के करनपुर निबहा निवासी 23 वर्षीय रहीश पुत्र मैनुद्दीन पर बुधवार को अचानक भट्ठे की कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई। इसके नीचे दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ में काम करने वाले मजदूरों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। दीवार गिरने से रमजान, पृथ्वीपाल, हरीश घायल हो गए। चचेरे भाई रहीमुद्दीन ने खीरी थाने में भट्टे की हालत जर्जर बताते हुए शिकायत की है। मृतक के माता पिता और पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर चंद्रकांत सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार की तरफ से तहरीर मिली है जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed