फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   खेत में प्रतिबंधित मांस बिकने पर हुआ हंगामा, तोड़फोड़

खेत में प्रतिबंधित मांस बिकने पर हुआ हंगामा, जाम लगाया, तोड़फोड़

Sat, 23 Mar 2019 12:46 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
खेत में प्रतिबंधित मांस बिकने पर हुआ हंगामा, तोड़फोड़
मितौली (लखीमपुर खीरी)। थाना क्षेत्र के कस्बा कस्ता स्थित नहर कोठी के समीप एक गन्ने के खेत में प्रतिबंधित मांस बिकता देख कस्बावासी आक्रोशित हो गए। नाराज ग्रामीणों ने तोड़फोड़ कर आगजनी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मांस को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कस्ता कस्बे के निकट नहर कोठी के समीप गुरुवार को गन्ने के खेत में तीन प्लास्टिक की बोरियों में प्रतिबंधित पशु का मांस बरामद होने से उस समय अफरातफरी मच गई, जब अधरोला के कुछ ग्रामीणों ने गन्ने के खेत मे कौवों का झुंड गन्ने के खेत में मंडराते देखा। ग्रामीणों ने जब गन्ने के खेत में जाकर देखा, तब तीन बोरी मांस तराजू बांट मांस काटने वाला औजार देखा गया। वहां पर मौजूद गुड्डू साईं और मैकू भुर्जी ग्रामीणों को देखकर अपनी बाइक लेकर भाग गए। ग्रामीणों ने मितौली पुलिस को सूचना दी। साथ ही गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। सीओ मितौली प्रदीप सिंह एसडीएम दिग्विजय सिंह और तहसीलदार मितौली उमाशंकर त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं मानें। इसी बीच जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह और पूर्व राज्यसभा सदस्य जुगल किशोर भी मौके पर पहुंचकर समझाने की कोशिश की, लेकिन नशे में धुत कुछ अराजकतत्वों ने पुलिस पिकेट के समीप तन्ना हलवाई की दुकान के काउंटर का शीशा तोड़ दिया और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए जाने लगे। बाद में मौके पर पहुंचे एएसपी घनश्याम चौरसिया ने अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया गया। प्रशासन ने पशु चिकित्सा अधिकारी को बुलाकर कटे हुए मांस का परीक्षण कराया। तब जाकर माहौल शांत हुआ। फिलहाल पुलिस ने संदिग्धों के यहां दबिश दी, लेकिन किसी की भी गिरफ्तारी नहीं कर सकी।
विज्ञापन


प्रतिबंधित मांस बिकने की बात लोग कह रहे थे। प्रशासन ने सजगता से लोगों को समझाबुझाकर शांत कर दिया। फिलहाल मांस का परीक्षण कराया जा रहा है। साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- घनश्याम चौरसिया, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed