{"_id":"5c8002a8bdec222dcc57615d","slug":"201551893160-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिकुनियां। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छह महीने पहले अपने चाचा के घर लटकती मिली 17 वर्षीय किशोरी के शव को घर वालों ने बिना किसी कार्रवाई के दफन कर दिया था। अब मृतका के पिता ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। डीएम के आदेश पर बुधवार को पुलिस ने शव कब्र से बाहर निकलवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी का 15 सितंबर 18 को उसके ही चाचा के घर पर लटकता मिला था। उस समय परिवार वालों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी और शव को गांव के ही शमशान घाट पर पर दफना दिया था। जनवरी महीने में किशोरी का पिता डीएम से मिला और शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी पुत्री ने आत्महत्या नहीं की थी। उसे पता चला है कि गांव के ही युवक ने चाचा के घर पर पुत्री को अकेला पाकर दुष्कर्म किया और हत्या कर शव लटका दिया था। उसने डीएम से रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। डीएम के आदेश पर पुलिस ने 12 जनवरी को आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 302, 201 और 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। डीएम के आदेश पर बुधवार की सुबह तहसीलदार दयाशंकर पांडेय, सीओ रविंद्र कुमार वर्मा फोर्स के साथ गांव पहुंचे और शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
किशोरी का जब शव लटकता मिला था तो घर वालों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी थी। शव दफन कर दिया था। मृतका के पिता ने डीएम से मिलकर गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- विद्याराम दिवाकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तिकुनियां