फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   छोटे भाई ने की थी श्यामाचरन की हत्या

छोटे भाई ने की थी श्यामाचरन की हत्या

Thu, 15 Feb 2018 06:36 PM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
छोटे भाई ने की थी श्यामाचरन की हत्या
15 एलकेएच 16
विज्ञापन


छोटे भाई ने की थी
श्यामाचरन की हत्या
परिवार वालों पर अत्याचार करने से परेशान था भाई
एएसपी ने पुलिस लाइन सभागार में किया हत्याकांड का खुलासा
हत्या करने के बाद खुद बना था मुकदमा वादी
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
थाना पसगवां के कस्बा बरबर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी शातिर अपराधी श्यामाचरन की हत्या उसके ही छोटे भाई ने की थी। एएसपी ने बताया कि श्यामाचरन ने दो साल पहले अपने पिता की गला दबाकर हत्या कर दी थी। भाइयों और मां को भी शराब पीकर मारता-पीटता था। इससे परेशान होकर छोटे भाई पातीराम ने सिर पर डंडा मारकर श्यामाचरन की हत्या कर दी थी और खुद मुकदमे का वादी बना था।

गांधीनगर निवासी श्यामाचरन पर दरोगा की हत्या समेत कई मामले दर्ज थे। 26 जनवरी को पैतीपुर गांव के पास अज्ञात लोगों ने श्यामाचरण की पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक के भाई पातीराम की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। गुरुवार को एएसपी ने पुलिस लाइन सभागार में हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि श्यामचरण पर आठ से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। वह 10 साल पहले दरोगा की हुई हत्या के मामले में भी जेल गया था। करीब दो साल पहले उसने अपने पिता नोखे लोल की गला दबाकर हत्या कर दी थी। परिवार वालों ने आत्महत्या की बात कह रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। पिता की हत्या करने के बाद से श्यामाचरण अपने ही परिवार पर कहर ढाने लगा। आए दिन मां और भाइयों की पिटाई करता था। घरों की महिलाओं पर बुरी नजर रखता था। कई बार पातीराम पर भी जानलेवा हमला कर चुका था। इससे परेशान होकर पातीराम ने श्यामचरन की हत्या करने की ठान ली। 26 जनवरी की शाम करीब आठ बजे जब श्यामाचरन पड़ोस के गांव पैतीपुर से अत्यधिक शराब पीकर घर वापस आ रहा था तो पातीराम ने उसे रास्ते में पकड़ लिया और उसी का डंडा छीनकर प्रहार कर श्यामचरन को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया। एएसपी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम में शामिल इंस्पेक्टर अमर सिंह रघुवंशी, एसएसआई शेर सिंह राजपूत, एसआई अतुल सिंह, सिपाही रमेश कुमार, सूरज कुमार मिर्जाबेग और राजेंद्र प्रसाद यादव को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed