{"_id":"5a22e3b24f1c1b78548c0cea","slug":"201512235954-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग, कई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग, कई घायल
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसियाना तिरासी गांव की घटना, कई लोग घायल
महेवागंज/सुंदरवल। फूलबेहड़ में बंधे के अंदर बसे घोसियाना तिरासी गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद लाठी डंडे चल गए और फायरिंग भी हुई। मारपीट में दोनों ओर से एक महिला समेत 13 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। इनमें चार की हालत गंभीर बताई गई है।
ग्राम पंचायत गूम और जंगल नंबर 11 के बीच बसे घोसियाना तिरासी गांव निवासी गुड्डू और उम्मद के बीच नदी किनारे की जमीन पर कब्जे को अक्सर विवाद होता रहा है। बताते हैं शनिवार को एक पक्ष ने जबरन जमीन जोतने की कोशिश की तो गुड्डू पक्ष के लोगों ने एतराज जताया। इस पर दोनों पक्षों के कई लोग आमने-सामने आ गए। बात बढ़ी तो लाठी डंडे और हथियार चल गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग भी हुई। इस संघर्ष में दोनों पक्षों से गुड्डू, इसराज, नाजिम, वसीम, मोबीन की पत्नी आरमीन, उम्मद और फक्कड़ सहित 13 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। गांव में तनाव व्याप्त है। हालांकि फूलबेहड़ पुलिस ने फायरिंग और गांव में तनाव की बात से इनकार किया है।