{"_id":"5a117f714f1c1bec538be1a0","slug":"201511096177-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम ब्रांच ने चार अनुदेशकों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम ब्रांच ने चार अनुदेशकों को किया गिरफ्तार
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्रों से नौकरी हथियाने वाले अनुदेशकों में से क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार की रात चार को गिरफ्तार कर सदर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने चारों को जेल भेज दिया।
वर्ष 2013 में जिले में भर्ती हुए एक हजार अनुदेशकों के शैक्षिक प्रमाण पत्र जांच में फर्जी मिले थे। इस पर तत्कालीन बीएसए ओपी राय ने 28 अप्रैल 2015 को 60 लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली में धोखाधड़ी सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इनमें 15 महिला अनुदेशक भी शामिल हैं। वर्तमान समय में मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच के दरोगा मंजीत सिंह कर रहे हैं।
विवेचक ने क्राइम ब्रांच की टीम के साथ शनिवार की रात आरोपी अनुदेशकों की धड़पकड़ के लिए थाना फरधान, हैदराबाद और निघासन क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने थाना हैदराबाद के गांव झारा निवासी आरोपी अनुदेशक संयोग कुमार वर्मा, गांव महेशपुर निवासी उदित कुमार, थाना निघासन के गांव मन्यौरा निवासी धर्मेश कुमार और थाना फरधान के गांव धौरहरा खुर्द निवासी कृष्ण मुरारी को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने पकड़े गए सभी आरोपियों को सदर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। एसएसआई काली प्रसाद गौड़ ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने चारों आरोपियों का चालान कर दिया। फरार अन्य आरोपी अनुदेशकों की गिरफ्तारी के लिए टीम छापेमारी कर रही है।