फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   जीजीआईसी में नकदी समेत हजारों की चोरी

जीजीआईसी में नकदी समेत हजारों की चोरी

Thu, 02 Nov 2017 10:48 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
जीजीआईसी में नकदी समेत हजारों की चोरी
लखीमपुर खीरी/निघासन।
विज्ञापन

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में दीवार फांदकर कॉलेज के अंदर घुसे चोरों ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरा, एक एलईडी, 21498 नकदी समेत हजारों का सामान पार दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की ड्यूटी कॉलेज में होने के बाद भी कालेज न आने पर डीआईओएस ने नाराजगी जताते हुए मामले की जांच शुरू की है।

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य निधि सिंह ने बताया कि कॉलेज की दक्षिण तरफ की दीवार को फांदकर चोर अंदर घुसे और ऑफिस का ताला तोड़ दिया। उसके बाद अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 21498 की नकदी उठा ले गए। इसके अलावा कॉलेज में लगे सीसी टीवी कैमरा, उसमें लगने वाला डिब्बा, एलईडी समेत करीब अस्सी हजार का सामान ले गए। निधि सिंह ने बताया कि कॉलेज में तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भीम सेन, आनंद, जैनुल आबदीन समेत तीन लोगों की ड्यूटी रहती है। तीनों को चौकीदारी भी करनी होती है। आरोप है कि यह तीनों कॉलेज में कई दिनों से नहीं आ रहे है। इस बात की शिकायत डीआईओएस से भी की गई थी। उधर डीआईओएस ने मामले की जांच शुरू की है। इस बाबत उन्होंने कहा कि यदि वह लोग कॉलेज में होते तो शायद घटना नहीं होती। एसओ ने भी शीघ्र ही चोरी के खुलासे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed