{"_id":"5953b97e4f1c1b0a5e8b4616","slug":"201498659198-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैगलगंज और ईसानगर में हुई चोरियों का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैगलगंज और ईसानगर में हुई चोरियों का खुलासा
Updated Wed, 28 Jun 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। दो थाना क्षेत्रों में हुई चोरियों की कई घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। मैगलगंज पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बंदूक सहित चोरी का सामान बरामद किया, जबकि दो अभियुक्त फरार हो गए। वहीं ईसानगर पुलिस ने एक अभियुक्त को पकड़ा है।
पुलिस लाइंस सभागार में एएसपी घनश्याम चौरसिया ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मई-जून में मैगलगंज थाना क्षेत्र में चोरी की कई वारदातें हुई थीं, जिनके खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पांडेय के नेतृत्व में टीम गठित कर सर्विलांस सेल की मदद ली गई। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने अभियुक्त रामकुमार निवासी नई बस्ती खखरा और मंगल निवासी ईटारोरा थाना खैराबाद जिला सीतापुर को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने 25 मई को लालपुर में हाकिम सिंह यादव के घर और 28 मई को सुभाषचंद्र यादव निवासी धर्माखेड़ा के घर चोरी की घटना स्वीकार की है। इसके अलावा 31 मई को चौखड़िया और 16 जून की रात धर्माखेड़ा निवासी जयकरन सक्सेना के घर नकब लगाकर की गई चोरी में शामिल थे। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने आठ हजार नकद समेत करीब डेढ़ लाख कीमत का सामान बरामद किया है। इनके पास से बंदूक और कई अन्य सामान बरामद हुए है। जबकि मौके से फरार दो अभियुक्तों की पंचम निवासी ईटारोरा और महेश निवासी कमलादीनपुर के तौर पर पहचान हुई है। खुलासा करने वाली टीम में एसएसआई तौफीक खां, एसआई सूर्यमणि यादव शामिल रहे।
उधर, ईसानगर थाना के खमरिया चौकी पुलिस ने 14 अप्रैल की रात पैकापुर गांव में मूला देवी के घर हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। चौकी इंचार्ज अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे दबिश देकर पैकापुर निवासी संतोष पासी को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर चोरी हुआ मोबाइल, 1800 रुपये नकद और दो साड़ियां बरामद हुई हैं। पूछताछ में तीन अन्य अभियुक्तों राजकुमार निवासी पैकापुर, जाबिर निवासी त्रिकोलिया और साबिर के नाम सामने आए हैं। जाबिर और साबिर के खिलाफ पहले से ही चार-चार मामले दर्ज हैं।