फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   घरेलू कलह में युवक ने पेड़ से लटककर दी जान

घरेलू कलह में युवक ने पेड़ से लटककर दी जान

Mon, 04 Mar 2019 10:27 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 04 Mar 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
घरेलू कलह में युवक ने पेड़ से लटककर दी जान
फरधान। थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया अंडू गांव में पति-पत्नी के बीच अक्सर होने वाली घरेलू कलह से नाराज पति ने गांव के बाहर आम के पेड़ से फंदे पर लटककर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अनुसूचित जाति का वीरेंद्र कुमार (30) पिपरिया अंडू गांव का मूल निवासी था। कुछ साल पहले उसने वहां की जमीन बेच दी और जोधपुर गांव में मकान बनाकर रहने लगा था। वहां रहते हुए उसका गूमचीनी गांव में दूसरी बिरादरी की महिला शीला जो उम्र में उससे 14 वर्ष बड़ी है से संपर्क हुआ। कुछ समय बाद दोनों नोटरी कराकर पति-पत्नी के रूप में रहने लगे। छह माह से दोनों लखनऊ में रह रहे थे। शीला के पहले से एक लड़का और लड़की थी। बताया जा रहा है कि वह अपने बच्चों से संबंध नहीं तोड़ना चाहती थी, जबकि वीरेंद्र बच्चों से किसी प्रकार का संबंध न रखने का दबाव बना रहा था। इस बात को लेकर वीरेंद्र और शीला में आए दिन तकरार हो जाती थी। इसी नाराजगी के चलते महिला लखनऊ से चली आई। वह भी लखनऊ से चला आया। सोमवार की सुबह गांव के दक्षिण स्थित सुंदर के आम के बाग में वीरेंद्र ने रस्सी से फंदा लगाकर पेड़ से लटकर आत्महत्या कर ली। मृतक की मां गूंगा देवी ने अज्ञात कारणों से बेटे द्वारा आत्महत्या की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस की जांच में आपसी कलह में आत्महत्या की बात सामने आई है।
विज्ञापन


शीला के बच्चों को लेकर दोनों के बीच कलह की बात सामने आई है। इसी के चलते वीरेंद्र ने आत्मघाती कदम उठा लिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
- एसएन सिंह प्रभारी निरीक्षक, थाना फरधान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed