{"_id":"5c5db3bebdec222c572335bf","slug":"191549644734-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धारदार हथियार से युवक की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां। संपूर्णानगर रोड पर स्थित एक बाग में शुक्रवार की शाम एक युवक का शव दिखाई दिया। इसकी सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
बाग में युवक का शव होने की सूचना पर सीओ प्रदीप कुमार यादव और कोतवाल दीपक शुक्ल दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। बताते हैं कि शव मैलानी निवासी शीबू का है। जो अपनी मां के साथ पलिया के मोहल्ला इकरामनगर में एक किराए के मकान में रहता था। मृतक पुराने बस अड्डे के पास स्थित एक खराद की दुकान पर काम करता था। इंस्पेक्टर दीपक शुक्ल का कहना है कि युवक का शव मिला है, जिसके सर पर धारदार वस्तु से प्रहार किया जाना प्रतीत होता है। शव के पास से कुछ नकदी और एक हेडफोन भी बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि हर पहलू पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे। मां मुनीस फातिमा ने रोते हुए बताया कि शीबू गलत शोबत में पड़ गया था। कई बार उसे समझाया, लेकिन संगत नहीं छोड़ी। किसी विवाद के चलते ही उसकी हत्या की गई है।