{"_id":"5c38da51bdec22732c13e962","slug":"191547229777-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रॉली से गिरे गन्ने के नीचे दबकर साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रॉली से गिरे गन्ने के नीचे दबकर साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मितौली.खीरी। कोटे पर राशन लेने जा रहे एक साइकिल सवार पर गन्ना भरी ट्रॉली का गन्ना भरभराकर उसके ऊपर गिर गया, जिससे वह गन्ने की फांदियों के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल को सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीण की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है।
थाना क्षेत्र के गांव डहर की सरकारी सस्ता गल्ला की दुकान कस्ता से संबद्ध चल रही है। शुक्रवार को गांव डहर निवासी राजेश मौर्य (45) साइकिल से राशन लेने कोटे की दुकान पर कस्ता आ रहा था। कस्ता-भीखमपुर मार्ग पर डहर माइनर पुलिया के पास ट्रैक्टर में जुड़ी गन्ना भरी ट्रॉली एक तरफ झुक गई, जिससे ट्रॉली में भरा गन्ना साइकिल पर गिर गया, जिससे राजेश साइकिल समेत गन्ने की फांदियों के नीचे दब गया। शोर शराबा होने पर तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने आनन-फानन में फांदिया हटाकर उसे किसी तरह से बाहर निकाला और यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे लेकर सरकारी अस्पताल आई, जहां डॉक्टर ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया है। उधर राजेश की मौत होने की खबर जब उसके घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। रोते-विलखते परिवार के लोग सरकारी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।