फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   एफसीआई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन लाख ठगे

एफसीआई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन लाख ठगे

Thu, 27 Sep 2018 05:24 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
एफसीआई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन लाख ठगे

विज्ञापन
एफसीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख ठगे
सुपरवाइजर पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर लिए थे रुपये

लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला शिव कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने नौकरी लगवाने के नाम पर थाना खीरी के गांव गौरिया भीलम निवासी अनूप वर्मा से तीन लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

गांव गौरिया भीलम निवासी अनूप वर्मा ने बताया कि वह शिक्षित बेरोजगार है। करीब तीन साल पहले गांव के ही संतोष श्रीवास्तव ने उससे कहा कि कुछ लोग मेरे जानने वाले हैं, जो तुम्हारी नौकरी लगवा देंगे, लेकिन कुछ पैसा खर्च करना पड़ेगा। इस पर वह सहमत हो गया। संतोष श्रीवास्तव उसे लेकर शहर की शिव कॉलोनी निवासी प्रहलाद गौतम के घर आए और उससे मुलाकात कराई। बातचीत के दौरान प्रहलाद ने फूड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) में सुपरवाइज पद पर नौकरी लगवाने का वादा किया और तीन लाख रुपये मांगे। विश्वास में आकर उसने अपने ससुर और बाबा के साथ आकर घर पर प्रहलाद गौतम को तीन लाख रुपये दे दिए। करीब छह महीने बीतने के बाद भी उसे नौकरी नहीं मिली। इस पर उसने अपने पैसे वापस मांगे तो प्रहलाद आजकल में ज्वानिंग लेटर मिल जाने आश्वासन देता रहा। काफी दिन बीत जाने के बाद भी जब कोई पता नहीं चला तो उसने पंचायत कराने की धमकी दी। इस पर आरोपी ने पहली अगस्त 18 को डेढ़ लाख रुपये की एसबीआई की चेक उसे काटकर दे दी। चेक पर जानबूझकर गलत हस्ताक्षर किए। जब उसने हस्ताक्षर गलत होने की बात कही तो आरोपी ने चेक वापस ले ली और शीघ्र ही पैसा लौटाने का आश्वासन दिया। अब आरोपी पैसा वापस नहीं लौटा रहा है।
विज्ञापन


पीड़ित की तहरीर पर आरोपी प्रहलाद भार्गव के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
अशोक कुमार पांडेय, शहर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed