{"_id":"5ac76de54f1c1b051d8b4e4f","slug":"191523019237-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हंगामा
Updated Fri, 06 Apr 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हंगामा
मायकेवालों ने पीटकर मार डालने की जताई आशंका
ससुराली बोले, फांसी लगाकर की आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो
महेवागंज खीरी।
सदर कोतवाली के गांव सफीपुर नयापुरवा निवासी नंदकिशोर उर्फ बबलू की पत्नी 38 वर्षीय पुष्पा देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने शव देख हंगामा किया और पिटाई से मौत होने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वहीं ससुराली पक्ष के लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात पुलिस को बताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बृहस्पतिवार की रात सफीपुर निवासी नंदकिशोर की पत्नी पुष्पा की मौत की खबर जब गांव वालों को पता लगी तो वहां भीड़ जमा हो गई। किसी ने मृतका के घर वालों को इसकी खबर की। सूचना पर मायके पक्ष के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। शव जमीन पर पड़ा देख सभी बिलख पड़े। मायके पक्ष ने पिटाई से मौत होने का आरोप लगाते हुए ससुरालियों से विरोध जताया और हंगामा कर धक्कामुक्की की। सूचना पर चौकी प्रभारी अवधेश यादव, सिपाही राजीव आदि को लेकर मौके पर पहुंच गए। पीलीभीत के हजारा थाना क्षेत्र के गांव शांतिनगर निवासी मृतका के पिता रामलखन और भाई विनोद ने शव पर चोटों के कई निशान पड़े होने की बात कह इसे हत्या बताया। आरोप लगाया कि किसी न किसी बात को लेकर पति उसे आए दिन मरता पीटता था। गुरुवार को भी पुत्री पुष्पा की जमकर पिटाई की, जिससे उसने दम तोड़ दिया। मृतका के भाई ने बहनोई पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी अवधेश यादव ने बताया कि महिला की शादी को सत्रह वर्ष हो चुके हैं। एक पुत्र भी है। पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। शव के गले पर चोटों के कुछ निशान है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाई की जाएगी।