फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   किशोर की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

किशोर की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 10 Dec 2017 07:19 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
किशोर की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

मोहल्ला भुइफोरवा नाथ में 16 वर्षीय किशोर की चाकू से गोदकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद करने का प्रयास कर रही है। उधर, पुलिस ने दर्ज जानलेवा हमले की रिपोर्ट में हत्या की धारा बढ़ा दी है।

मोहल्ला भुइफोरवा नाथ निवासी ललित कुमार के पुत्र आदित्य कुमार उर्फ अद्दू का 50 रुपये को लेकर मोहल्ले के ही सुरेंद्र कुमार से विवाद हो गया था। इसको लेकर आठ दिसंबर को आरोपी सुरेंद्र ने उसके साथ मारपीट की थी। इतने में भी जब उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो नौ दिसंबर को उस पर चाकू से कई प्रहार कर दिए। शनिवार को आदित्य की लखनऊ मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पुलिस ने पिता ललित कुमार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र को दबोच लिया है। दर्ज जानलेवा हमले के मामले में हत्या की धारा बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या में प्रयुक्त चाकू को बरामद करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed