{"_id":"598316f44f1c1b65028b47b2","slug":"191501763316-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस चूल्हे से भड़की आग में झुलसी महिला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस चूल्हे से भड़की आग में झुलसी महिला, मौत
Updated Thu, 03 Aug 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। खीरी थाना क्षेत्र के गांव सैदीपुर हरैया में बुधवार की देरशाम को दूध गर्म करने के दौरान गैस चूल्हे में रिसाव से आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर महिला गंभीर रूप से झुलस गई। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान जिला अस्पताल में महिला ने दम तोड़ दिया।
सैदीपुर हरैया निवासी रिषि सिंह की तीन वर्ष पूर्व गांव की ही 23 वर्षीय सोनी सिंह के साथ शादी हुई थी। सोनी सिंह की गोद में करीब डेढ़ साल का बच्चा है। बुधवार की शाम को बच्चे को पिलाने के वह गैस चूल्हे पर दूध गर्म कर रही थी। तभी रिसाव से आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर सोनी गंभीर रूप से झुलस गई। घर वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रात करीब 11 बजे उसने दम तोड़ दिया। डाक्टर की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के ससुर हरिनाम सिंह ने बताया कि गैस चूल्हे पर दूध गर्म करने के दौरान आग लगी थी। कारणों के बारे में जानकारी से इंकार किया है।
==================