फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   संदिग्ध हालात में मिला खेत में खाद डालने गए किसान का शव

संदिग्ध हालात में मिला खेत में खाद डालने गए किसान का शव

Sun, 18 Jun 2017 05:27 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में मिला खेत में खाद डालने गए किसान का शव
लखीमपुर खीरी/पलिया-मझगईं। शनिवार की शाम खेत में खाद डालने गए एक किसान का शव संदिग्ध हालात में खेत से कुछ दूर दूसरे खेत में पड़ा पाया गया। खेत में शव पड़े होने की खबर गांव में फैलते ही परिजनों के साथ भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृतक के पुत्र ने हत्या की आशंका जताते हुए नामजद तहरीर पुलिस को दी है। उधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटनास्थल से एक टोपी भी बरामद की है।
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के गांव वनघुसरी निवासी किसान बनवारी लाल(65) शनिवार शाम पांच बजे गांव के उत्तर स्थित अपने खेत में खाद डालने गए थे। देर रात तक जब घर वापस नहीं लौटे तो परिवारवालों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी तलाशने के बाद रात करीब 12 बजे उसके खेत से कुछ दूर रामदीन के खेत में किसान का शव बरामद हुआ। किसान का शव मिलते ही परिवारवालों में चीखपुकार मच गई। सूचना पाकर पलिया एसओ विपिन कुमार सिंह दलबल के साथ रात में ही मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से एक टोपी भी बरामद की है। साथ ही शव को उठवाकर दोनों जगहों पर घेरा बनाकर जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। उधर मृतक किसान के बड़े पुत्र प्रहलाद ने पिता की हत्या का आरोप एक फार्मर पर लगाते हुए नामजद तहरीर पुलिस को दी है। इस मामले में एसओ विपिन कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
पलिया थाना पहुंचकर दी गई तहरीर के बाद भी रिपोर्ट दर्ज न होने से गुस्साए परिवारवालों के साथ पहुंचे ग्रामीणों ने थाने में जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने शीघ्र ही रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की। उधर पुलिस ने पीएम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज किए जाने की बात कही। हालांकि परिवारवाले और ग्रामीण संतुष्ट तो नहीं हुए लेकिन उन्होंने पीएम रिपोर्ट का आना ही उचित समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े पुत्र ने कहा कि पुराने विवाद को लेकर हुई हत्या
बड़े पुत्र प्रहलाद ने बताया कि उसके पिता का एक फार्मर से विवाद चल रहा था तथा आए दिन लड़ाई भी होती थी। जिसको लेकर फार्मर ने उसके पिता की हत्या की है। उसने बताया कि मौके पर मिली टोपी भी उसी फार्मर की है। वहीं, पिता की मौत के बाद उसके चार पुत्रों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। किसान के पुत्रों प्रहलाद, दुर्गेश, अखिलेश, अरुण ने रो-रोकर अपने पिता की हत्या किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed