फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   उचक्के ने बाइक की डिकी से उड़ाए 36 हजार रुपये

उचक्के ने बाइक की डिकी से उड़ाए 36 हजार रुपये

Fri, 12 Apr 2019 07:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
उचक्के ने बाइक की डिकी से उड़ाए 36 हजार रुपये
गोला गोकर्णनाथ। ब्लॉक कुंभी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हकीमपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक वीरपाल सिंह की बाइक की डिकी से उचक्के ने 36130 रुपये और जरूरी दस्तावेज सहित पर्स पार कर दिया है, जिसकी तहरीर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन

हकीमपुर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरपाल सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि गुरुवार दोपहर को वह गोला की इलाहाबाद बैंक शाखा से एसएमसी खाते से 13 हजार और एमडीएम खाते 23130 रुपए निकालकर हैंड पर्स में रखकर अपनी बाइक की डिकी में रख लिए। हैंडबैग में बैंक पासबुक, स्टैंप पैड, एक डायरी और निर्वाचन ड्यूटी आदेश भी रखा था। वह पंजाबी मार्केट में खरीदारी करने के लिए दुकान के सामने बाइक खड़ी कर अंदर चले गए। बाहर आए तो बाइक की डिकी में रखा पर्स गायब था। घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed