फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   भाजपा विधायक योगेश वर्मा को मारी गोली, घायल

भाजपा विधायक योगेश वर्मा को मारी गोली, घायल

Sat, 23 Mar 2019 12:46 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक योगेश वर्मा को मारी गोली, घायल
लखीमपुर खीरी। होली के दिन बृहस्पतिवार को भाजपा के सदर विधायक योगेश वर्मा को जान से मारने के इरादे से गोली मारी गई। इससे वह घायल हो गए। हमले के पीछे अवैध खनन का विरोध करने की रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने दूसरे दिन एक आरोपी पिंकू सक्सेना उर्फ पिंकी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य दो आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है। उधर विधायक पर हमले के आरोपी पिंकू की पत्नी प्रख्याति खरे ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में विधायक और उनके समर्थकों पर पति के साथ मारपीट, अभद्रता करने और बाद में शाम को उनके घर पर तोड़फोड़ और आगजनी का आरोप लगाया। हालांकि कोतवाली पुलिस तहरीर मिलने से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

आरोप है कि रंग खेलकर गनर और एक साथी के साथ बाइक से घर जा रहे सदर विधायक योगेश वर्मा की गुरुनानक नहर पुलिया के पास तीन लोगों ने बाइक रोक ली और फायरिंग शुरू कर दी। इससे एक गोली विधायक के पैर में जा धंसी, जिससे वह घायल हो गए। घायल विधायक को पहले शहर के तुलसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। एसपी ने विधायक के गनर मोहित वर्मा को सस्पेंड कर दिया है। लखनऊ परिक्षेत्र के आईजी एसके भगत अस्पताल पहुंचे और घायल विधायक का हाल जाना। उन्होंने एसपी पूनम सहित अन्य पुलिस अफसरों के साथ बैठक कर पुलिस कार्रवाई की समीक्षा की और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पिंकू सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया, जबकि नेपाल बॉर्डर पर सतर्कता बढ़ाते हुए अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई हैं। घायल विधायक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। विधायक के भाई सिद्धेश वर्मा की तहरीर पर खनन माफिया सदर कोतवाली के गांव इलायचीपुरवा निवासी प्रेम वर्मा, रामापुर निवासी नसीम और शहर के गढ़ी रोड निवासी पिंकी उर्फ पिंकू सक्सेना के खिलाफ मारपीट और हत्या के प्रयास आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


विधायक को गोली मारने के आरोपी पिंकी उर्फ पिंकू सक्सेना गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद की गई है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। साथ ही प्रथम दृष्टया लापरवाही मानते हुए विधायक के गनर को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपी के घर पर तोड़फोड़ की जानकारी नहीं है और न ही कोई तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पूनम, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed